रांची, अप्रैल 6 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर कंदरी के समीप सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। घायल की पहचान चटकपुर, पंडरा थाना क्षेत्र निवासी 28 वर्षीय आदित्य कुमार शर्मा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आदित्य बाइक से जा रहे थे, तभी उक्त स्थान के निकट असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...