दरभंगा, मई 8 -- शिव कुमार खर्गा,बिरौल। बिरौल-बेनीपुर मुख्य सड़क एसएच-56 पर जेके कॉलेज पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मिसी बटौआ टोले निवासी प्रकाश सदा के 25 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार सदा के रूप में हुई है। वहीं बाइक पर सवार उसका पड़ोसी जीतन सदा का 32 वर्षीय पुत्र नंदकिशोर सदा एवं टेंपो सवार बरगांव थाना क्षेत्र के सरौनी गांव निवासी दुलार चंद्र राय का 28 वर्षीय पुत्र अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- राघोपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत घटना सुबह करीब 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार टेंपो चालक सवारी लेकर सुपौल बाजार जा रहा था। इ...