रांची, जून 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे पंकज पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब रांची जा रहे ऑटो को ओवरटेक के दौरान एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चोरया निवासी 62 वर्षीय धनेश ठाकुर, ऑटो चालक पवन साहू, 30 वर्षीया बसंती देवी और 62 वर्षीया सरोजा देवी घायल हो गए। सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल धनेश ठाकुर को रिम्स रेफर किया गया। रिम्स ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। धनेश ठाकुर कचहरी परिसर में निजी कार्य करते थे और प्रतिदिन चोरया से रांची आना-जाना करते थे। घटना के बाद परिजनों में शोक है।

हिंदी हिन्दुस्तान...