सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेलसंड-रुन्नीसैदपुर सड़क पर छपनबीघा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार कुई गांव निवासी जगरनाथ ठाकुर के पुत्र शिवम कुमार और उनके दामाद रवि कुमार बाइक से बेलसंड से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान छपनबीघा गांव के निकट सड़क किनारे लगे आम के पेड़ से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल शिवम को तत्काल अनुमंडल अस्पताल बेलसंड लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.