श्रावस्ती, दिसम्बर 8 -- हादसा सुबह बाइक लेकर घूमने निकले थे दो दोस्त वाहन ने मारी टक्कर, चली गई एक दोस्त की जान रतनापुर, संवाददाता। सुबह बाइक लेकर घूमने निकले दो दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीररूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सोनवा थाना क्षेत्र के हुसैनपुर खुरुहरी गांव निवासी प्रिंस मिश्र (14) पुत्र ननके मिश्रा सोमवार सुबह बिना परिजनो को बताए इसी गांव निवासी अपने दोस्त सुरेन्द्र कुमार (15) पुत्र पेशकार के साथ बाइक लेकर घूमने निकला था। वह अपने गांव से बरदेहरा मोड़ की ओर जा रहा था। इस दौरान भिनगा बहराइच मार्ग पर बैभी मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों...