सुल्तानपुर, जून 23 -- बल्दीराय तहसील क्षेत्र के हलियापुर -सुलतानपुर रोड के मोहारिया गांव के पास शाम को ई -रिक्शा और मोटरसाइकिल में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। ई -रिक्शा चालक अजमत उर्फ शीबू (30) निवासी मोहम्मदपुर काजी अपने ई -रिक्शा से अपने लड़के की दवा लेकर पारा बाजार से वापस आ रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार रामचंद्र (30) निवासी कोछित थाना जगदीशपुर जिला -अमेठी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों चालक बुरी तरह घायल हो गए। आसपास के मौजूद लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल अमजद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय लेकर गए। वहीं गम्भीर घायल रामचंद्र का इलाज पारा बाजार में निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...