सहारनपुर, अगस्त 17 -- सहारनपुर। देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9:15 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी के श्रीनगर सेक्टर में तैनात डीआईजी परमिंदर सिंह और उनके चालक रवि शंकर की मौत हो गई। डीआईजी की स्कॉर्पियो झबीरन कट के पास अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर से जा टकराई। हादसे में डीआईजी के गनर जयराम समेत स्विफ्ट सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में करनाल निवासी महिला देवेंद्र कौर की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अंबाला की जग्गी कॉलोनी निवासी परमिंदर सिंह शनिवार को मसूरी स्थित आईटीबीपी सेंटर/हेडक्वार्टर में ट्रेनिंग और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सरकारी वाहन से चंडीगढ़ होते हुए अपने घर लौट रहे थ...