लखीमपुरखीरी, अप्रैल 2 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद के अन्तर्गत परेली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने पैदल चल रही आईटीआई की छात्रा को टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा गोला मोहम्मदी स्टेट हाई वे पर परेली मोड़ के स्थित तालाब के पास घटी। थाना हैदराबाद के गांव परेली निवासी विनोद कुमार की पुत्री शिवानी (22) मोहम्मदी मे आईटीआई की छात्रा है। शिवानी मोहम्मदी से वापस अपने घर बस से परेली मोड़ के पास स्थित तालाब के पास उतर कर पैदल अपने घर जा रही थी कि अचानक अज्ञात वाहन ने टक़्कर मार दी। जिसके कारण उसको गंभीर चोट लगी। गांव वाले और परिजन उसको गोला अस्पताल ले गये। जहां से उसको लखनऊ रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...