लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क हादसों में अस्पताल कर्मी समेत दो लोगों की मौत हो गई। महानगर में कुकरैल नाले के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अस्पताल कर्मी अनिल वर्मा (40) की मौत हो गई। वहीं, कुर्सी रोड पर स्कार्पियो क्लब के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चालक विपिन कुमार यादव (30) ने दम तोड़ दिया।अनिल वर्मा डालीगंज सरीपुरा के रहने वाले थे। वह पॉलीटेक्निक चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। बेटे आयुष के मुताबिक अनिल मंगलवार रात ड्यूटी से छूटने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इस बीच कुकरैल नाले के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।गुंडबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्वत के मुताबिक ...