अलीगढ़, जून 3 -- गंगीरी, संवाददाता। जलाली से मिट्टी (अंतिम संस्कार) में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार मैक्स ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल चाचा की अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल है। कस्बा गंगीरी निवासी इसरार (45) पुत्र नन्ने खां अपने भतीजे अल्फेज (22) के साथ रिश्तेदारी में हुई एक मौत की सूचना पर जलाली गए थे। शाम को लौटते समय अकबराबाद थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज के पास पीछे से आ रही तेज गति मैक्स ने उनकी बाइक को उड़ा दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक को मैक्स ने रौंदा,मौत दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां इसरार ने दम तोड़ द...