दुमका, जून 14 -- जामा प्रतिनिधि। जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-भागलपुर मुख्य पथ पर लीलातरी गांव के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की पहचान जामा के लीलातरी गांव निवासी सदानंद हेम्ब्रम 50 वर्ष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सदानंद हेम्ब्रम बारापलासी हटिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- ट्रक की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत, सड़क जाम थाना प्रभारी ने परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सरकारी प्रावधानों के तहत मिलने वाले लाभ का आश्वासन दि...