मुंगेर, अप्रैल 12 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। शनिवार की शाम संग्रामपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर चनपुरा शिव मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल दूरभाष के माध्यम से संग्रामपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही संग्रामपुर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पड़े वृद्ध को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इंदु भूषण कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना किस वाहन से हुई, इसका पता नहीं चल सका है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ आ...