भदोही, दिसम्बर 12 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जीटी रोड बुआ जी क इनारा के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है। रात तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उक्त स्थान पर जीटी रोड के उत्तरी लेन पर 50 साल की महिला जा रही थी। किसी अज्ञात वाहन से धक्का लगने के कारण मौत हो गई। सूचना पर शव को कब्जे में लिया गया। मृतका की पहचान का प्रयास जारी है। आरोपित चालक के बारे में भी सीसी कैमरों के जरिए पता किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...