हरदोई, फरवरी 25 -- शाहाबाद, संवाददाता। नगर में अनियंत्रित रफ्तार से दौड़ रहे दोपहिया, चौपहिया और ओवरलोड वाहनों के चलते सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को बेझा मार्ग और अंबेडकर पार्क के सामने दो अलग-अलग हादसे हो गए। इससे क्षेत्र में फिर से यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मानपारा अनगपुर निवासी छोटेलाल अपनी पत्नी मीरा के साथ गैस सिलेंडर के केवाईसी कार्य से शाहाबाद आए थे। वापस लौटते समय बेझा मार्ग पर टंकी के सामने एक अज्ञात बाइक की ओवरटेकिंग के कारण उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि नासा निवासी लालाराम को भी चोटें आईं। दूसरा हादसा डाक बंगला और बस स्टैंड के मध्य अंबेडकर पार्क के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने एलएलबी कर रहे मिठनापुर निवासी 25 वर्षीय पियूष मोहन श्रीवास्तव की बाइक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.