पाकुड़, मई 26 -- पाकुड़ में जैन समाज ने रीवा जिले में जैन महिला धर्मगुरुओं के साथ हुए सड़क हादसे के विरोध में मौन जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल जैन समाज के लोगों ने अपने मांगों के समर्थन में स्लोगन लिखे तख्ती हाथों में लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। जैन समाज के निर्मल जैन ने कहा कि 20 मई को तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को टक्कर मारी, जिसमें आर्यिका श्रुतमति माताजी की मौत हो गयी। इसी के विरोध में देश भर में प्रदर्शन जारी है। मौन जुलूस निकाले जाने के बाद जैनियों ने संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- जैन समाज ने संत सुरक्षा नीति बनाने की भरी हुंकार यह भी पढ़ें- साध्वियों की मौत की जांच के लिए जुलूस निकाला यह भी पढ़ें- जैन समाज ने मौन जुलूस के मा...