सुल्तानपुर, मार्च 7 -- दोस्तपुर, संवाददाता। करीब दो सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे के मामले में अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अखंडनगर थाना क्षेत्र के अहिरी फिरोजपुर निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 फरवरी की शाम वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ बाइक से दवा लेने अंबेडकरनगर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर सहगिया मोड़ के पास ओवरब्रिज के सर्विस रोड को पार करते समय कामतागंज बाजार की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार विकास निवासी पहाड़पुर बस्तीपुर (गुलरा) थाना दोस्तपुर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.