सड़क हादसे के मामले में अज्ञात स्कूटी चालक पर रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में पिछले माह हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के छत्तीपुर गांव निवासी श्रीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 अप्रैल की रात उनका 40 वर्षीय पुत्र अमित वर्मा साइकिल से गांव लौट रहा था। अहमदनगर गांव के पास खुटार रोड पर वह सड़क किनारे साइकिल की चैन ठीक कर रहा था। इसी दौरान खुटार की ओर से तेज रफ्तार में आई स्कूटी ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में अब मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.