पीलीभीत, मई 12 -- दियोरियाकला। एजीएम इंटर कॉलेज बिहारीपुर हीरा के पास दो मई को हुए सड़क हादसे के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। बिहारीपुर हीरा निवासी राम बहादुर ने पुलिस को बताया कि दो मई को उसका पुत्र बृजेश कुमार अपनी बाइक से घर से पिपरिया संजरपुर जा रहा था। जैसे ही वह एजीएम इंटर कॉलेज के पास पहुंचा। तभी सामने से तीव्र गति से आ रही बाइक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिसे राहगीरों की मदद से एंबुलेंस द्वारा बीसलपुर सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...