मेरठ, जुलाई 23 -- दिल्ली दून हाईवे पर सात जुलाई को सकौती ओवरब्रिज के पास खाई में कार पलटने से हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने कार चालक मृतक आशुतोष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हादसे में कार चालक सहित तीन दोस्तों की मौत हो गई थी और मृतकों का एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ था। थाने पर मृतक नितेश शर्मा के छोटे भाई तरुण शर्मा ने तहरीर दी थी। दिल्ली के प्रेमनगर करावल निवासी तरुण शर्मा ने बताया कि सात जुलाई को उसका बड़ा भाई नितेश शर्मा अपने दोस्तों मिथुन चौहान, शैलेंद्र और आशुतोष मिश्रा के साथ हरिद्वार से घर लौट रहा था। कार को आशुतोष मिश्रा चला रहा था। चालक के कार तेज गति और लापरवाही से चलाने के कारण हादसा हुआ, जबकि कार में बैठे उसके दोस्त लगातार कार को सही चलाने की बात कह रहे थे, लेकिन चालक ने उनकी बात को अनसुना किया, जिसके चलते सकौती ओवर...