सुल्तानपुर, फरवरी 24 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिले में बाहर घंटे के अंदर हुई सड़क दुर्घटना की दो घटनाओं में जीप की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मार दी, इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के चार लोग घायल हुए। मृत अधेड़ के शव को अखंडनगर थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर घायल हुए लोगों को बेहतर उपचार के लिए सीएचसी दोस्तपुर से अन्यत्र के लिए रेफर किया गया। अखंडनगर संवाद के अनुसार बोलेरो की चपेट में आकर मृत अधेड़ शेरबहादुर (52) अखंडनगर थाना क्षेत्र के सहसपुर बेलवाई गांव के निवासी थे। मंगलवार को वह घर से बाजार सामान आदि खरीदने के लिए गए थे। देर शाम शक्तिनगर बाजार से सामान की खरीदारी करने के बाद वह हलियापुर मार्ग के रास्ते अपने घर सहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.