कन्नौज, मई 4 -- सौरिख थाना क्षेत्र के बिलंदपुर गांव निवासी रजित सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 19 अप्रैल को उसका छोटा भाई अमितप्रताप सिंह गाजियाबाज से घर आ रहा था। वह वहां एक फाइनेंस कंपनी में आफीसर के पद पर कार्यरत था। रोडवेज बस से उतरकर ई-रिक्शा से बिलंदपुर घर अन्य सवारियों के साथ जा रहा था। सुबह करीब पौने 4 बजे बहादुरपुर मझिगवां अंडरपास के कुछ आगे नगला पसा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिसमें उसके भाई की मौत हो गई थी, जबकि अन्य सवारियां घायल हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...