सड़क हादसें में महिला की मौत,मुकदमा दर्ज
हापुड़, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला कुछ दिन पूर्व अपने भाई के साथ डयूटी करके घर वापस लौट रही तो इसी बीच सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।जानकारी के अनुसार गांव पिपलैहड़ा निवासी वसीम ने दर्ज मुकदमें के अनुसार बताया कि वह उसकी पत्नी राहिल क्षेत्र के गांव खिचरा में ग्लास की फैक्ट्री में काम करती है। 28 मार्च की देर शाम अपने सहकर्मी भाई के साथ नौकरी से घर वापस लौट रही थी। जब वह मन्नत होटल के पास पहुंची तो इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हादसे के बाद घायल महिला को उसके पति ने हायर सेंटर में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.