वाराणसी, अप्रैल 9 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। प्रयागराज-जौनपुर और जौनपुर से रायबरेली हाइवे सहित अन्य लिंक मार्गों पर बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओं को डीजीपी राजीव कृष्ण ने गंभीरता से लिया है। लखनऊ में बुधवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान एसएचओ सिकरारा की लापरवाही सामने आने पर डीजीपी ने नाराजगी जाहिर की। एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह ने तत्काल लाइन हाजिर भी कर दिया। वहीं सीओ ट्रैफिक के खिलाफ जांच शुरू की गई है।बताया जा रहा है कि समीक्षा के दौरान प्रदेश के जिन छह थाना प्रभारियों पर कार्रवाई का आदेश हुआ उसमें एक जौनपुर के सिकरार एसएचओ उदय प्रताप सिंह भी रहे। यहां सड़क हादसों में प्रभावी नियंत्रण न लगने, नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई न करने के कारण डीजीपी ने नाराजगी जाहिर की और लाइन हाजिर करने का आदेश दिया। इसके साथ ही सीओ ट्रैफिक गिरेंद्र सि...