बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम धनगढ़वा लखनीपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के भाई ने सड़क दुर्घटना की कहानी पर सवाल उठाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस से दफन किए जा चुके शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

मृतक का परिचय हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम धनगढ़वा लखनीपुर निवासी लवकुश पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनका 21 वर्षीय भाई सुनील कुमार 29 अप्रैल 2026 को अपनी बाइक से थाना ललिया क्षेत्र के रामनगरा गांव में आयोजित एक मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था। आरोप है कि गांव के कुछ युवक एक डांसर को लाने के लिए सुनील की बाइक लेकर गए थे। इस दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे बरदौलिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के ...