धनबाद, मार्च 2 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डुमरी जुता गेट के समीप रविवार की शाम बाइक सवार ने पैदल जा रहे मनोज रवानी नामक युवक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों ने घायल को जामाडोबा अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने जामाडोबा-भौरा मुख्य मार्ग को जुता गेट के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सड़क किनारे दर्जनों हाइवा खड़े रहते हैं। इससे दुर्घटना होती है। पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.