सड़क हादसा में महिला सहित दो जख्मी
सहरसा, मई 14 -- सलखुआ, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र के माठा मोड़ के समीप गुरुवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान बहुअरवा वार्ड-9 निवासी रूपेश कुमार तथा कोपरिया गांव निवासी अल्बेलिया देवी के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सलखुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया। बताया गया कि रूपेश कुमार अपनी फुआ अल्बेलिया देवी को बाइक से महादेवमठ स्थित रिश्तेदार के यहां ले जा रहे थे। इसी दौरान माठा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ सुलेमान ने बताया कि दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.