जामताड़ा, मार्च 5 -- सड़क हादसा में बाइक सवार मां-बेटा घायल नारायणपुर, प्रतिनिधि।गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंड़ी (मोहनपुर) गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार मां और बेटा घायल हो गए। घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर-मोहनपुर गांव निवासी युनूस मियां की पत्नी मेमुन बीबी (63) अपने पुत्र अब्दुल गुलाम (23) के साथ बाइक से जामताड़ा जा रही थीं। इसी दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंड़ी (मोहनपुर) गांव के पास विपरीत दिशा से जामताड़ा की ओर आ रहे टाटा मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार मां-बेटा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.