बेगुसराय, दिसम्बर 4 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। भगवानपुर-संजात पथ पर ताजपुर चिमनी के समीप गुरुवार को सड़क हादसा में पोता की मौत हो गई। दादी गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। मृतक की पहचान ताजपुर निवासी रामप्रवेश महतो के इकलौते तीन वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार के रूप में हुई। घायल महिला की की पहचान भोला महतो की पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में हुई। बताया जाता है की राजकुमारी देवी अपनी पुतोहु मुन्नी देवी व तीन वर्षीय पोता ऋषभ के साथ खेत से बुआई कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इससे घटनास्थल पर ही मासूम ऋषभ की मौत हो गई। दादी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। घायल राजकुमारी देवी का पैर टूट गया है। उसे इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर लाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.