सड़क हादसा में चार युवक घायल; एक की हालत गंभीर
जामताड़ा, अप्रैल 30 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर-करमदहा मुख्य सड़क मार्ग पर थाना क्षेत्र के लोधरिया पुलिया के समीप बुधवार दोपहर करीब 1 बजे हुई सड़क दुर्घटना में एक ही बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी चंदू राय के पुत्र प्रकाश राय (19), डमरू राय के पुत्र अभिषेक राय (21), धनू राय के पुत्र रामदेव राय (17) तथा भीम राय के पुत्र पंकज राय (16) एक ही बाइक से नारायणपुर बाजार आए थे। बाजार से लौटने के दौरान लोधरिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के पास गिर गई। इस दुर्घटना में चारों युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.