सराईकेला, जून 10 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के गैरेज चौक के समीप बीते शुक्रवार शाम सड़क हादसा में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र उर्फ विमलु की सोमवार देर रात 12 बजे रांची स्थित रिम्स में निधन हो गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम 5 बजे उनके पार्थिव शरीर को सरायकेला लाया जाएगा। अधिवक्ता की मौत के बाद बार एसोसिएशन ने दु:ख व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार, दुवानसाही निवासी अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र उर्फ विमलु शुक्रवार को पट्टनायक टोला स्थित रिश्तेदार के घर श्राद्ध में शामिल होने गए थे। परिवार को वहीं छोड़ कर वे शाम के समय मोटरसाइकिल से साप्ताहिक हाटिया की तरफ घूमने निकले थे। यह भी पढ़ें- सरायकेला: गैरेज चौक सड़क हादसे में घायल अधिवक्ता मनोरंजन महापात्र का रिम्स में निधन, बार एसोसिएशन में शोक शाम करीब 6 बजे जब वे हाटिया से होकर ...