रांची, मई 9 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा पेट्रोल पंप के पास रविवार को एक सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, उक्त स्थान के पास एक बस ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया गया। घायलों की पहचान कमाती पतराटोली निवासी 19 वर्षीय हेलारयुस मिंज और सोसाइ निवासी 19 वर्षीय पॉल पिटर एक्का के रूप में हुई है। रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...