पूर्णिया, जनवरी 3 -- रूपौली, एक संवाददाता। नववर्ष पर जहां सब लोग खुशियां मना रहे थे, वहीं नगर पंचायत रूपौली में एक परिवार का चिराग बुझ गया। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही खुशियां गम में बदल गई। मृतक नगर पंचायत रूपौली अंतर्गत वार्ड 12 निवासी अमन कुमार (22) घर का इकलौता चिराग था। सड़क हादसा गुरुवार की शाम लगभग करीब पांच बजे भवानीपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मज्ञानी स्थित विद्यालय के समीप की बताई गई। मृतक की मां अनीता देवी नगर पंचायत रूपौली अंतर्गत वार्ड 13 की वार्ड पार्षद है और पिता ब्रह्मदेव राम समाजसेवी है। रूपौली पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम में भेज दिया। घटना के बाबत मृतक के पिता ने बताया कि पुत्र अमन कुमार नये साल पर अपने ननिहाल भवानीपुर लगभग साढ़े तीन बजे बाइक से गया था। उसका चचेरा भाई राकेश कुमार भी साथ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.