रामगढ़, जून 27 -- गुरुवार की रात मांडू थाना क्षेत्र के हुवाग पंचायत के कटरेवा गांव के लिए कभी न भूलने वाली रात बन गई। गया में एक शादी समारोह में खुशियों की धुन बिखेरने निकले गांव के दो युवा सड़क हादसे का शिकार हो गए। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बुध बाजार मरांगमचा के समीप हुए भीषण हादसे में मनीष कुमार (22) और हेमंत कुमार महतो (27) की मौत ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। शुक्रवार को गांव में चूल्हे तक नहीं जले। हर गली, हर चौपाल और हर घर में बस इन्हीं दोनों युवकों की चर्चा होती रही। दोनों के घरों से उठ रही चीख-पुकार सुनकर लोगों की आंखें नम हो गईं। - माही ताशा ग्रुप की धड़कन था मनीष यह भी पढ़ें- सड़क हादसा : एक साथ गांव पहुंचे छह शव देख फूटा भावनाओं का बवंडरमनीष की कहानी कटरेवा निवासी मनीष कुमार, पिता श्रीकांत महतो, गांव के चर्चित 'माही ता...