सड़क हादसा : एक साथ गांव पहुंचे छह शव देख फूटा भावनाओं का बवंडर
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़। योगेंद्र सिन्हा रजरप्पा के मारंगमरचा और डाड़ी प्रखंड के बलसगरा के कटहरवा टोला में आज सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ था। कारण पता सबको था, लेकिन कोई कुछ बोलना तक नहीं चाह रहा था। खासकर रजरप्पा थाना क्षेत्र के पूरे मारंगमरचा में अंदर ही अंदर कोहराम मचा हुआ है। गांव ने एक साथ अपने छह युवाओं को खो दिया है। सुबह से भावनाओं का बवंडर गांव वालों के दिलों में हिलोरें मार रहा था। जो एक साथ छह लोगों के गांव में शव पहुंचने के साथ फट कर बाहर आ गया। चारों तरफ एक साथ चीख पुकार मचनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में दो रिश्तेदार भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल; 1 जुलाई को होनी थी शादी बाबू रे बाबू..., हमर सोना रे सोना....,। कहीं मां बिलखकर रही थी, कहीं पिता सुबक रहे थे, कही बहन फफक कर रो रही थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.