रुडकी, मार्च 11 -- जौरासी मार्ग पर स्कार्पियो की टक्कर से जान गंवाने वाले दो चेचेरे भाइयों के शव बुधवार को गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। ईद से कुछ दिन पहले ही एक ही परिवार के दो किशोरों की अचानक मौत से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मंगलवार रात जौरासी निवासी 17 वर्षीय कैफ अपने चचेरे भाई 15 वर्षीय उजैर और पड़ोसी 18 वर्षीय अर्शियान के साथ तरावीह की नमाज पढ़कर बाइक से लंढौरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जौरासी मार्ग पर तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कैफ और उजैर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अर्शियान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए देहरादून के हायर सेंटर रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...