बुलंदशहर, अगस्त 31 -- ग्राम बराल के पास सोमवार को एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार शिक्षक, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। गांव मिट्ठेपुर निवासी शिक्षक कंछिद अपनी पत्नी हसीना और बेटी मुस्कान के साथ बुलंदशहर से दवा लेकर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गुलावठी क्षेत्र में हाईवे पर बराल के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...