कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर निवासी बब्लू सरोज पुत्र होरीलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि सोमवार सुबह वह बाइक से भतीजे को दवा कराने जा रहा था। रास्ते में अषाढ़ा निवासी खुर्शीद व सुफियान ने बीच सड़क पर भूसा फेंक रखा था। इसे हटाने के लिए कहने पर दोनों ने मिलकर पिटाई की। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...