सड़क से दो फीट की ऊंचाई पर है बिजली का नंगा तार
गिरडीह, जून 22 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के एफसीआई रोड में हाल ही में स्थापित किए गए 100 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को लेकर स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है। बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगाए गए इस ट्रांसफार्मर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रांसफार्मर सड़क किनारे लगभग पांच फीट की ऊंचाई पर स्थापित किया गया है, लेकिन उससे जुड़ा एक नंगा विद्युत तार सड़क से मात्र दो फीट की ऊंचाई पर खुला छोड़ दिया गया है, जिसमें लगातार विद्युत प्रवाहित हो रही है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में बिजली को लेकर फिर बवाल, सड़क जाम, उपकेंद्र पर ताला जड़कर कर्मी भागे ऐसे में सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, स्कूली बच्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.