शाहजहांपुर, मार्च 21 -- निगोही। चौढेरा गांव में सड़क पर खड़े ट्रैक्टर को हटाने की बात कहने पर बाइक सवार भाई-बहन के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। मारपीट के दौरान महिला के जेवर भी गिर गए। तिलहर थाना क्षेत्र के ढकिया रघा गांव निवासी प्रिया अपने मायके बनासदेवी गांव आई थी। गुरुवार को वह अपने भाई के साथ बाइक से ससुराल लौट रही थी। रास्ते में चौढेरा गांव के पास सड़क पर एक ट्रैक्टर खड़ा था। प्रिया के भाई ने चालक से ट्रैक्टर हटाने को कहा, जिस पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कुछ लोग वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और दोनों की पिटाई शुरू कर दी।बहन ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.