गोरखपुर, मई 24 -- नगर निगम के वार्ड नंबर 26 (बेतियाहाता) और 70 (चंद्रशेखर आजाद चौक) की करीब 70 हजार की आबादी इस मानसून सीजन में जबरदस्त जलभराव की आशंका से सहमी हुई है। स्थानीय लोगों की चिंता है कि देवरिया बाइपास से जुड़े नवनिर्मित नाले का स्तर मोहल्ले की सड़कों से करीब चार फीट ऊंचा होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं हो पाएगी। ऐसे में तेज बारिश के दौरान मोहल्ले 'तालाब' की शक्ल ले लेंगे। बीते दिनों हुई बारिश में यहां की सड़कों पर भरे नाली के गंदे और बदबूदार पानी को निकलने में घंटों का समय लगा। पार्षद का दावा है कि एक नाले का निर्माण जल्द शुरू होने वाला है, उसके बाद समाधान हो जाएगा, लेकिन बरसात करीब है, यह कब शुरू होगा और पूरा होगा, यह सहज ही समझा जा सकता है。

जलभराव की समस्या गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। मानसून का सीजन करीब आने के साथ ही ...