हापुड़, मई 31 -- संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल एवं सभी व्यापारियों ने गढ़ रोड स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर से लेकर ततारपुर बाईपास तक हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा नाले के निर्माण को वर्तमान सड़क से काफी ऊंचा बनाने का विरोध किया। उनका आरोप है कि नाला निर्माण सड़क से ऊंचा होने के कारण सड़क पर हर समय पानी भरा रहता है। इस विषय को डीएम के समक्ष भी उठाया गया, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। उधर, शनिवार को सड़क के निर्माण के लिए सड़क की साइड की मिट्टी को जेसीही से हटाया जा रहा है। जिस मिट्टी के कारण गढ़ रोड के सभी प्रतिष्ठान व मोहल्ले के आगे रास्ता बंद हो गया है। यह भी पढ़ें- सड़क से ऊंचा नाला निर्माण का व्यापारियों ने किया विरोध अध्यक्ष संयुक्त हापुड़ उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल छावनी वालों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण...