सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। लखनऊ-बलिया हाईवे पर स्थित मोतिगरपुर चौराहे पर इन दिनों लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ता है। दोस्तपुर रोड से हाईवे पर आने वाले भारी वाहनों के सुचारु रूप से न मुड़ पाने के कारण यहां बार-बार यातायात की समस्या उत्पन्न होती है। सड़क की चौड़ाई कम होने और वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते अचानक जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खबर को 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर को प्रशासन ने संज्ञान में लिया। शनिवार को दोपहर एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह, सीओ आरके चतुर्वेदी मोतिगरपुर चौराहा पहुंचे। एसडीएम ने सड़क पर दुकान लगाने वाले व्यापारियों को अतिक्रमण न करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सड़क किनारे लगे पत्थर को हटाने क...