जामताड़ा, फरवरी 10 -- सड़क सुरक्षा सप्ताह में जामताड़ा के शिक्षक डॉ अरूण कुमार वर्मा बने सड़क सुरक्षा मित्र जामताड़ा। प्रतिनिधि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निस्वार्थ व उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर जामताड़ा के शिक्षक डॉ अरूण कुमार वर्मा को परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान हाल ही में रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के अवर सचिव इरशाद आलम, संयुक्त परिवहन सचिव प्रदीप कुमार एवं परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा ने डॉ वर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। परिवहन विभाग द्वारा जारी प्रशस्ति पत्र में कहा गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति डॉ अरूण कुमार वर्मा की अटूट प्रतिबद्धता एवं जिले में सड़क सुरक्षा मित्र के रूप में किए गए उनके निस्वार्थ ...