चम्पावत, मार्च 17 -- चम्पावत। सड़क सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए शासन ने सड़क सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार देने की घोषणा की है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसका मकसद सड़क दुर्घटना में मदद करने वालों को प्रोत्साहित करना है। बताया कि पात्र व्यक्तियों और विभागीय कार्मिकों के आवेदन जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर निर्धारित मानकों के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों के नाम उच्च स्तर पर पुरस्कार के लिए भेजे जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...