आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय, अहिरौला में सड़क सुरक्षा के तहत सोमवार को छात्राओं के लिए बेसिक ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट व फर्स्ट रिस्पांडर थीम पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को सड़क दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति को तत्काल सहायता उपलब्ध प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र प्रकाश ने छात्राओं को बताया कि बेसिक ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त व्यक्ति एवं आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन सड़क दुर्घटना ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं या अन्य आघात-संबंधी घटनाओं में तुरंत उचित हस्तक्षेप करके अतिपीड़ित के जीवित रहने की संभावना को काफी बढ़ा सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जमालुद्दीन अहमद, सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने भी जरूरी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.