हरदोई, जनवरी 27 -- हरदोई। एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को जनपद में परिवहन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। एआरटीओ अरविंद सिंह ने बताया अभियान के दौरान बिना रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगे वाहनों, अवैध हूटर, सायरन व प्रेशर हार्न का प्रयोग करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही बिना ड्राइविंग लाइसेंस व बिना पंजीकरण के संचालित ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। अनाधिकृत रूप से संचालित वाहनों को चिन्हित कर नियमानुसार चालान एवं आवश्यक दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस अवसर पर आमजनमानस को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। वाहन चालकों एवं राहगीरों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.