मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- बुढ़ाना। कस्बे की मेपल्स एकेडमी में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। साथ ही सीएचसी द्वारा नेत्र जांच शिविर भी लगाया गया। कार्यशाला में छात्रों को यातायात नियमों के पालन, सड़क पर अनुशासन, हेलमेट-सीट बेल्ट के महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग एवं नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। सभी प्रतिभागियों ने "सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा" का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत असंगठित वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें प्रियम मलिक, देवांश चौहान, राज मालिक, शगुन सिरोहा, पवित्र जैन, श्रेष्ठ मलिक, प्रक्ष...