बक्सर, जनवरी 15 -- फोटो संख्या 27 कैप्शन - गुरुवार को बस स्टैंड में जिला परिवहन विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच करती डॉक्टर। बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में 1 से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन चल रहा है। इसके तहत जिला परिवहन विभाग की तरफ से शहर के नया बस स्टैंड में गुरुवार को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन डीटीओ ने किया। मौके पर मौजूद एमवीआई संदीप कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत आम लोगों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि जरा सी लापरवाही हादसे की वजह बन जाती है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को नया बस स्टैंड में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वाहन चालकों सहित 93 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.