मऊ, फरवरी 1 -- मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार की शाम परिवहन और यातायात विभाग की ओर से नगर के गाजीपुर तिराहा पर कैंडल मार्च निकाल किया गया। इस दौरान मार्ग दुर्घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआरटीओ सुहैल अहमद ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल सरकार या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। थोड़ी सी लापरवाही न केवल हमारी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डाल सकती है। उन्होंने लोगों से हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। आगे कहा कि 4ई- इंजीयरिंग, एड्यूकेशन, इंफोर्समेंट एवं इमरजेंस...