नोएडा, दिसम्बर 31 -- नोएडा। जिले में एक जनवरी से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत होगी। इस मौके पर सेक्टर-33 स्थित सहायक संभागीय परिवहन विभाग से एक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा विभाग में एक जागरुकता गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। एआरटीओ प्रशासन नंदकुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान जागरुकता कार्यक्रम के अलावा नियमों का उल्लंघन कर दौड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.